उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में आज दिवाली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के प्रबंधन सहित सभी शिक्षकवृंद व कर्मचारी मौजूद रहे तथा गीत व नृत्य प्रस्तुति का सभी ने भरपूर आनंद उठाया। समारोह में कई मनोरंजक गेम्स आयोजित किये जिनमे सभी ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया व विभिन्न खेलों के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। समारोह में संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं व उपहार दिए तथा अपने उद्बोधन में कहा कि यह दीप पर्व जिस प्रकार
प्रभावला
से हमें अंधकार से लड़ने का सामर्थ्य देता है, उसी प्रकार शिक्षक भी समाज में शिक्षा के प्रकाश को फैला कर अज्ञानता के अंधेरो को दूर कर राष्ट्र के स्वर्णिम भविष्य को सुनिश्चित करता है। समारोह में विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम में सबके उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि दीपमालिका की पुनीत व घनात्मक ऊर्जा को हम सभी अपने मन मस्तिष्क में धारण कर इसके माध्यम से राह में आने वाली ऋणात्मकता का पूर्ण आत्मविश्वास से सामना करें तथा शिक्षा द्वारा सामाजिक विकास में निरंतर योगदान दें।
सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी में डेड्स डे का उत्साह पूर्ण आयोजन
उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में आज विद्यार्थियों के पिताओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने अपने पिताओं के साथ फायरलैस कुकिंग, गेम्स और डांस प्रतियोगिता जैसी कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें विशेष कर भारत के विभिन्न राज्यों के पकवान बनाए
प्रतिभागियों,
जिसका सभी अभिभावकों व आगंतुकों ने स्वाद चखा। इन गतिविधियों में बच्चों और उनके पिताओं के बीच का सहयोग और सामंजस्य देखते ही बनता था। कार्यक्रम में उदयपुर की प्रसिद्ध मीडिया इनफ्लुएंसर श्रीमती स्नेहा चढ्ढा भी मौजूद रही तथा उन्होंने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता एवं उत्साह पूर्ण भागीदारी हेतु सराहना की। कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के चेयरमेन
डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा अभिभावकों को उनकी सहभागिता हेतु धन्यवाद देते हुए कहा की विद्यालय में अभिभावकों के साथ इस प्रकार के कार्यक्रम करने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा आपसी सामंजस्य से शैक्षणिक नवाचार के द्वार खुलते हैं। कार्यक्रम में संस्था की निर्देशका साक्षी सोजतिया ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा सभी
प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है जिसमें अभिभावकों की भागीदारी हो, ऐसे कार्यक्रमों से विद्यालय को अभिभावकों से संवाद में सरलता रहती है जिससे उनके अनुभव का लाभ विद्यालय को सुझावों के माध्यम से मिलता है जिससे शैक्षणिक वातावरण के उन्नयन में तीव्रता आती है।
ग्लोबल चैलेंज कार्यक्रम में नीरजा मोदी प्रथम
उदयपुर | डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा आयोजित 18वां वाइल्ड विज्डम ग्लोबल चैलेंज का राजस्थान राज्य स्तरीय कार्यक्रम उदयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की मेजबानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था के चेयरमैन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों की उनके प्रयासों हेतु सराहना की तथा विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज के युग में पर्यावरण का संरक्षण एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है इसमें हर एक व्यक्ति को अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नीरजा मोदी स्कूल + उदयपुर की टीम प्रियांश महादेववाला एवं हिरल शर्मा रही।
नीरजा मोदी की हिरल शर्मा एवं प्रियांश महादेववाला जोनल स्तर पर करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व
उदयपुर। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा आयोजित 18वां वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज का राजस्थान राज्य स्तरीय कार्यक्रम उदयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की मेजबानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑफ के स्टेट कोऑर्डिनेटर अरुण सोनी ने बताया कि इस वर्ष राजस्थान के विभिन्न शहरों के विद्यालयों से लगभग 15,000 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विभिन्न चरणों को पार करते हुए राज्य स्तर पर चयनित टीमों ने भागीदारी इस प्रतियोगिता में भागीदारी की। सर्वप्रथम लिखित क्विज के आधार पर अंतिम पाँच टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा की, जिनमें से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम जोनल स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों की उनके प्रयासों हेतु सराहना की तथा
Neerja Modi’s Navya tops school with 97.2%
Neerja Modi School celebrated its first CBSE board results after the declaration on May 13, 2025.
Class 12 topper Navya Sharma scored 97.2%, with 99 in English and 98 in Psychology. Other top scorers included Mehul Mali, Pragya Vaghela, Lakshita Inani, and Diya Ranka.
In Class 10, Tanishka Tahpuriya scored 92.4%, and Shailee Maurya 92%, with excellent subject-wise marks.
Chairman Dr. Mahendra Sojatia congratulated all students and credited the success to dedicated teaching and strong academic support.









