उदयपुर सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल के उदीयमान तीरंदाज नितेश जांगिड़ ने सीबीएसई नेशनल आर्चरी टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया। तीरंदाज नितेश जांगिड़ ने इस माह हरे कृष्णा पब्लिक स्कूल आजमगढ़ यूपी की मेजबानी में संपन्न हुई सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न स्पर्धाओ मे तीरों को सटीक निशाने पर लगाकर दो रजत पदक प्राप्त किये। साथ ही शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा आयोजित तीरंदाजी टूर्नामेंट विभिन्न वर्गों में अपने सटीक निशाने से पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किये। राष्ट्रीय स्तर पर दो रजत एवं राज्य स्तर पर पांच स्वर्ण पदक प्राप्त कर मेडल टैली में अपना रिकॉर्ड बनाने की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्था के चेयरमेन डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने बधाई देते हुए कहा की खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उनकी उपलब्धि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे, साथ ही उन्होंने अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी, साथ ही इस उदीयमान खिलाड़ी के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा भी की। निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए आगामी टूर्नामेंटस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कामना की और बताया कि विद्यालय ऐसे प्रतिभावान बच्चों को अवसर उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहता है।
चांदनी से बिजली, शैवाल से शुद्ध हवा व सौर ऊर्जा से खेतों की सुरक्षा
उदयपुर. शहर की समस्याओं के समाधान अब छात्र तकनीकी सोच और नवाचार से तलाश रहे है। अनकॉम्प्रोमाइज्ड और धरोहर चैरिटेबल फाउंडेशन की क्लाइमेट एक्शन चैलेंज 2026 में 30 टीमें और 125 छात्र वास्तविक समस्याओं पर काम कर रहे हैं। इस कड़ी में तीन टीमें ऊर्जा, हवा और खेती से जुड़ी चुनौतियों के समाधान तैयार करने में जुटी हैं। दिव्य ऊर्जा शक्ति टीम दिन के साथ रात में भी बिजली बनाने के लिए हाइब्रिड पैनल की योजना बना रही है। द थ्री ग्रीन्स टीम शैवाल आधारित वायु शोधक तैयार कर रही है, जबकि द ग्रीन होराइजन टीम सौर ऊर्जा से चलने वाली बाड़, स्वचालित सिंचाई और स्मार्ट मॉनिटरिंग के जरिए किसानों की फसल सुरक्षित रखने का सिस्टम विकसित करना चाहती है।
नीरजा मोदी स्कूल : क्वालिटी फोरम का गोल्ड अवार्ड
सोजतिया ग्रुप द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल के विद्यार्थियों के नवाचार एवरीव्हेयर इलेक्ट्रिसिटी को क्वालिटी A फोरम ने गोल्ड अवार्ड दिया। कन्वेंशन ऑफ क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स के 25वें संस्करण में पहली बार स्कूलों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला। विद्यालय के बाल वैज्ञानिक एवंत गुगलिया, शौर्य आचार्य और कुशल शर्मा ने प्रोटोटाइप प्रस्तुत किया। संस्था चेयरमैन डॉ. महेंद्र सोजतिया और निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
नीरजा मोदी की मेजबानी में जिला रोलर स्केटिंग
सोजतिया संचालित नीरजा मोदी स्कूल की मेजबानी में 70वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट 2026-27- अंडर 14,17 एवं 19 का समापन समारोह जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ । विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी दी। चार दिवसीय टूर्नामेंट की सभी प्रतियोगिताएं खेलगांव स्थित रिंग में हुई। नीरजा मोदी स्कूल के अयांश परिहार एवं अंशुमान सिंह तंवर ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सफलता में दिलीप सिंह सारंगदेवोत, जिला अध्यक्ष प्रबोधक संघ, अब्दुल गनी, ब्लॉक अध्यक्ष शारीरिक शिक्षक संघ, कैलाश जोशी वरिष्ठ स्केटिंग कोच, डा. मणी भटनागर, मेजबान विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष कुलदीप खटीक, स्केटिंग कोच कमलेंद्र सिंह सूद, युवराज सिंह चारण, नरेंद्र गुर्जर व सलोनी पटेल का सहयोग रहा।
सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल की मेजबानी में 70वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन
सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल की मेजबानी में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट 2026- 27- अंडर 14, 17 एवं 19 छात्र- छात्रा का समापन समारोह जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी विजेताओं को मेडल व ट्राफियां वितरित की गई साथ ही सभी ऑफिशियल्स को भी सम्मानित किया गया। चार दिवसीय रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट की सभी प्रतियोगिताएं महाराणा प्रताप खेलगांव स्थित रिंक में संपन्न कराई गई जिसमें उदयपुर जिले के रोलर स्केटरों ने सभी वर्गों व श्रेणियां जिसमें क्वॉड एंड इनलाइन, रोलर स्केटिंग में 500 + ष्ठ रेस , 1000 मीटर रेस, इन लाइन वन लेप रोड रेस, रोड़ रेस 2000/3000 मीटर आदि प्रतियोगिताओं में स्केटरों ने अपना दमखम दिखाते हुए पदक अपने नाम किये। रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी व विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने अपने संदेश में कहा इस सत्र में अधिक संख्या में खिलाड़ियों का इस खेल मे भाग लेना निश्चित ही इस खेल के प्रति उनकी रुचि को दर्शाता है तथा उनके प्रदर्शन को देखते हुए जिले के सभी विजेता निश्चित रूप से राज्य में भी अपना नाम रोशन करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. महेश पालीवाल ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । संस्था की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने टूर्नामेंट की सफलता पर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा अपने संदेश में कहा की विद्यालय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है साथ ही विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों के बढ़ती भागीदारी व उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी विद्यार्थियों में उत्साह है जिसमें नीरजा मोदी स्कूल के अयांश परिहार एवं अंशुमान सिंह तंवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम की सफलता मे दिलीप सिंह सारंगदेवोत, जिला अध्यक्ष प्रबोधक संघ, अब्दुल गनी, ब्लॉक अध्यक्ष शारीरिक शिक्षक संघ, कैलाश जोशी वरिष्ठ स्केटिंग कोच, डा. मणी भटनागर, मेजबान विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष कुलदीप खटीक, स्केटिंग कोच कमलेंद्र सिंह सूद, युवराज सिंह चारण, नरेंद्र गुर्जर व सलोनी पटेल का सहयोग रहा।
नीरजा मोदी स्कूल के छात्र गर्व रीजनल चैंपियन
सोजतिया संचालित नीरजा मोदी स्कूल के छात्र गर्व जोधावत ने वर्ल्ड रोबोट ओलंपियाड 2026 में टीम रोबो चैलेंजर्स का नेतृत्व किया। गर्व जूनियर कैटेगरी में फ्यूचर इन्नोवेटरस के तहत 8वीं नेशनल रैंक हासिल कर रीजनल चैंपियन बने। चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने कहा कि गर्व ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने बताया कि वर्ल्ड रोबोटिक ओलंपियाड की इस साल की थीम, रोबोट्स मीट कल्चर, सांस्कृतिक विरासत, मानव-रोबोट सह-निर्माण पर आधारित था।
सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में इन्वेस्टीचर समारोह आयोजित
सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में नव नामांकित छात्र परिषद एवं सदन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नेहल सोजतिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ । विद्यार्थीयों ने स्वागत गीत व गणेश स्तुति की मोहक प्रस्तुतियां दी । इन्वेस्टीचर समारोह के अवसर पर संस्था के चेयरमेन डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने अपने संदेश में नव नामांकित पदाधिकारियों को नेतृत्व, अनुशासन, उत्तरदायित्व और टीम भावना के महत्व से अवगत कराया साथ ही
NEI
M
उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की परंपराओं को बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने सभी छात्र नेताओं को ईमानदारी, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का संदेश दिया तथा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों को पदानुरूप बैज एवं सैश पहनाकर मुख्य अतिथि द्वारा तथा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर दर्श जैन को हेड बॉय, गोलजिका सिंह चुंडावत को हेड गर्ल, मन कवरानी को डिप्टी हेड बॉय, अक्षिता सिंह को डिप्टी हेड गर्ल, चार्वी आमेटा को चीफ मार्शल, यज्ञ श्रेय सिंह सोलंकी को डिप्टी चीफ मार्शल, प्रिशा गुलाटी को लिटरेरी सेक्रेटरी, वंश सोनी को डिप्टी लिटरेरी सेक्रेटरी, दुर्गेश वैष्णव को कल्चरल सेक्रेटरी,
हीरल शर्मा को डिप्टी कल्चरल सेक्रेटरी, तेजेश्वर सिंह को स्पोट्र्स कैप्टन तथा द्विशा सालवी को डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। इसी प्रकार विभिन्न क्लबों के अध्यक्षों के रूप में गर्वित जांगिड़ विज्ञान एवं गणित क्लब, प्रियांश महादेवाला क्रिएटिव क्लब, तेजस घग्गर स्पीच एवं डिबेट क्लब, दर्श जैन क्विज़ एवं ओलंपियाड क्लब, दिव्यांशी धनवात कुकरी क्लब, वंशिका शर्मा डांस क्लब, भूमिका डांगी ईको अवेयरनेस क्लब तथा कनिष्का श्रीमाली म्यूजकि क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी प्रकार सभी हाउस के कैप्टन को भी उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें अग्नि हाउस कैप्टन एकलव्य सिंह, अयान सिद्दीकी उप हाउस कैप्टन सिद्धार्थ आमेटा – हाउस प्रीफेक्ट पृथ्वी हाउस कैप्टन कृषा जोधावत, प्राची मुखी – उप हाउस कैप्टन यदुराज सिंह
–
शक्तावत हाउस प्रीफेक्ट, नीर हाउस कैप्टन हिमाक्ष शर्मा, मनादित्य सिंह झाला उप हाउस कैप्टन अयान कथीरिया हाउस प्रीफेक्ट वायु हाउस कैप्टन समर प्रताप सिंह, वज्रराज सिंह चौहान- उप हाउस कैप्टन सुयश शर्मा हाउस प्रीफेक्ट चुने गए। मुख्य अतिथि ने सभी छात्र परिषद के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें विद्यालय के आदर्शों का पालन करने और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सर जेसी बीश्वास, शिक्षाविद डॉ. मुकेश श्रीमाली, लौकित कावड़िया व श्रेया सोजतिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ । विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित छात्र नेताओं एवं क्लब अध्यक्षों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
नीरजा मोदी: पूर्वांश व्यास रहे टॉपर
सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में सोजतिया संचालित नीरजा मोदी स्कूल के होनहारो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चेयरमेन डॉ. पूर्वांश महेंद्र सोजतिया ने बताया कि सभी संकायों के औसत में गुणात्मक वृद्धि प्रदर्शित हुई है। पूर्वांश व्यास 92.8%, मुस्कान महेश्वरी 92.4% व दैवीक वीरवाल ने 91.8% अंक प्राप्त किये, साथ ही मुस्कान माहेश्वरी व दैवीक वीरवाल ने फाइन आर्ट्स में 100/100 अंक प्राप्त मुस्कान जैविक किए । हिमेश आहारी, माहीका व्यास, लक्षिका दशोरा, उद्धव सोनी व इशिका अग्रवाल ने भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट इस वर्ष भी बांटेगा 10000 परिंडे व चुग्गा पोट्स, नीरजा मोदी के 1100 विद्यार्थियों ने लिया पक्षियों को बचाने का संकल्प
सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर में आज गत वर्ष की भांति सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक हजार से अधिक परिडे, चुग्गा पॉट व चुग्गा पैक वितरित किये गये। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकगणों को प्रेरित करते हुए अपने उद्बोधन में की पर्यावरण के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए हम सभी को इसके संरक्षण हेतु जो कुछ प्रयास कर सकते हैं वह अवश्य करने चाहिए, जिसमें सबसे सरल कार्य भीषण गर्मी में पक्षियों हेतु जल के परिंडे व भोजन की व्यवस्था है। इस पुनीत कार्य हेतु उन्होंने सभी को जागरूक किया तथा शपथ दिलाते हुए पावन आह्वान किया कि वह इस संकल्प की निरंतरता को बनाए रखें। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी विद्यार्थियों ने खासा उत्साह दिखाया तथा एक स्वर में इस प्रकल्प को स्वयं करने तथा दूसरों को भी साथ लेने की प्रतिज्ञा दोहरायी। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया, सीईओ रीना सोजतिया व निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को किट बांटे तथा विद्यालय परिसर में भी विद्यार्थियों के साथ पेड़ों पर जगह-जगह परिंडे टांग कर उनमें जल भरा, साथ ही चुग्गा पाट भी लगाए, जिससे विद्यार्थियों ने इन्हें उपयोग में लेने के तरीकों को समझा तथा कार्यक्रम की गंभीरता को आत्मसात किया।
नीरजा मोदी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे
सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर में मदर्स डे संस्था की सीईओ रीना सोजतिया के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया, जिसमें प्री प्राइमरी व प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओ को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में सभी माताओ ने अपने-अपने बच्चों के साथ रैंप वॉक किया तथा कई मनोरंजक गेम्स का आनंद लिया जिसमें स्पॉट योर चाइल्ड्स आय, बैलून पॉप नेम ड्रॉप, ग्लास शेप तथा फोटो फेम मेकिंग आदि गतिविधियां भी आयोजित की गई जिसमें सभी ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया। मदर्स डे पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने कहा की स्कूल में बच्चों का अपनी माताओ के साथ कार्यक्रम में भाग लेना एक स्मरण के लिए एक आनंददायी विषय है तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों विद्यार्थियों में सीखने की क्षमता का सुदृढीकरण होता है। कार्यक्रम में संस्था की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने सभी मातृशक्ति से वार्तालाप करते हुए मदर्स डे की शुभकामनाएं दी तथा उनके उत्साह एवं भागीदारी हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही बताया की विद्यालय इस प्रकार के नवाचार करता रहता है जिसमे अभिभावकों का पूर्ण सहयोग मिलता है तथा ऐसे अवसरों पर जो सुझाव स्कूल को मिलते हैं उन्हें स्कूल अपने नियमित क्रियाकलापों में समाहित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करता है।









