उदयपुर. शहर की समस्याओं के समाधान अब छात्र तकनीकी सोच और नवाचार से तलाश रहे है। अनकॉम्प्रोमाइज्ड और धरोहर चैरिटेबल फाउंडेशन की क्लाइमेट एक्शन चैलेंज 2026 में 30 टीमें और 125 छात्र वास्तविक समस्याओं पर काम कर रहे हैं। इस कड़ी में तीन टीमें ऊर्जा, हवा और खेती से जुड़ी चुनौतियों के समाधान तैयार करने में जुटी हैं। दिव्य ऊर्जा शक्ति टीम दिन के साथ रात में भी बिजली बनाने के लिए हाइब्रिड पैनल की योजना बना रही है। द थ्री ग्रीन्स टीम शैवाल आधारित वायु शोधक तैयार कर रही है, जबकि द ग्रीन होराइजन टीम सौर ऊर्जा से चलने वाली बाड़, स्वचालित सिंचाई और स्मार्ट मॉनिटरिंग के जरिए किसानों की फसल सुरक्षित रखने का सिस्टम विकसित करना चाहती है।
