Play Village Carnival in full swing at Neerja Modi School

Play Village Carnival in full swing at Neerja Modi School, Sojatia

सोजतिया द्वारा संचालित नीरज मोदी स्कूल में प्री प्राइमरी के विद्यार्थीयों हेतु एक विशेष कार्निवल द एक्सपीरियंशियल प्ले विलेज का आयोजन किया गया। संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि कार्निवल में विद्यार्थियों के लिए खेल-खेल में शिक्षा के कई आयामों का प्रदर्शन किया गया जिसमें लिटरेसी स्टेशन, गणितीय ज्ञान हेतु द लॉजिक लैंड, संवेदी तत्वों हेतु टेक्टाइल स्टेशन व कला से साक्षात्कार हेतु द कलर स्प्लेश स्टूडियो आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों व स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ अत्यंत उत्साह व रुचि दिखाते भारी संख्या में भाग लिया। स्कूल की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने सभी

अभिभावकों व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि स्कूल में समय-समय पर नवाचारों का प्रयोग कर शिक्षण में सुगमता लाने का निरंतर प्रयास किया जाता है व इसी प्रयास के तहत इस कार्निवल में जंप एंड जाईव, रिदम एंड विगल जोन के साथ-साथ कई राइड्स व मनोरंजन गेम्स का शिक्षण

से एकीकरण कर प्रतिभागियों को आनंद के साथ ज्ञान का साक्षात्कार कराया गया। विद्यालय में इस कार्निवल को खेल व विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सुगम शिक्षण के लिए विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल तथा विद्यार्थियों में तनाव रहित शिक्षण के प्रकारों का सभी प्रतिभागियों ने लाभ लिया।

Neerja Modi School, Sojatia, United States Enterprises organises Festival Season 2

Neerja Modi School, Sojatia, United States Enterprises organises Festival Season 2.0 in a grand manner

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर में उदयपुरस्टूडेंट्स एंटरप्रिन्योरशिप फेस्ट 2.0 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमिता के क्षेत्र में प्रयुक्त नवाचार व रचनात्मक कौशलों से अवगत कराना एवं व्यावसायिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं शास्त्रीय नृत्य के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहा पालीवाल, गजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, अजयराज आचार्य, प्रियंका गोयल,

सिद्धार्थ सिंघवी, क्युनल मलारा मेहता आदि सफल उद्यमी थे , जिन्होंने अपने अनुभव बच्चों से साझा किए। इस फेस्ट में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। फेस्ट के दौरान एड- वेंचर बिज़विज़, इको इमेजिन,
ब्रांड ए थोन आधारित विषयों पर प्रतियोगिताओं में सीडलिंग मॉडर्न व वर्ल्ड स्कूल, सेंट एंथोनी

नीरजा मोदी स्कूल, महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर एवं पायनियर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्थान बनाए । विद्यालय के चैयरमेन डॉ.
महेंद्र सोजतिया जो स्वयं भी एक सफल उद्यमी है, ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अपने विचारों को नवाचारों व रचनात्मक के माध्यम से नया
आयाम देना ही उद्यमिता है। ये छात्र केवल स्वयं के लिए ही नहीं बल्कि दूसरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकेंगे । निदेशिका साक्षी सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए बताया कि यह एंटरप्रिन्योरशिप फेस्ट 2.0 निश्चित रूप से उदयपुर को एक उभरते हुए स्टूडेंट स्टार्टअप हब के रूप में नई पहचान दिलाएगा।

Mock Parliament organised at Neerja Modi School run by Sojatia (1)

Mock Parliament organised at Neerja Modi School run by Sojatia

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में मॉक पार्लियामेंट 2025 -26 का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व व उसके संचालन की प्रक्रिया से रूबरू कराने के उद्देश्य से विद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभाग के तत्वाधान में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया जिसमें विद्यालय में संसद के ‘बैठक व्यवस्था की गई तथा अनुरूप प्रतिभागियों ने विभिन्न क्षेत्रो के सांसदों का रूप धारण कर अपना पक्ष रखा तथा प्रश्न काल में साथी सांसदों से कई प्रश्न किये । कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने संसद के

संचालन तथा अपने निर्वाचन क्षेत्रों की समस्याओं व उनके निराकरण तथा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को मजबूती से प्रस्तुत किया वहीं विपक्ष का रोल निभा रहे सांसदों ने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत कर कर कई मुद्दों पर उत्तर की मांग की, जिस पर सरकार की ओर से नामित सांसदों ने जवाब दिए, साथ ही संसद सदस्यों द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें देश में चल रही विकास योजनाओ से भी अवगत कराया गया तथा कई समस्याओं के समाधान हेतु भी गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रुचि व उनके गंभीर तर्कों से सभी श्रोता

बहुत प्रभावित हुए। कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए

कहा की विद्यालय में विषय के अध्ययन हेतु इस प्रकार के आयोजन बहुत ही प्रभावी होते हैं तथा स्वयं अनुभव कर सीखने से वह विषय चिरस्मरणीय रहता है। मॉक पार्लियामेंट की अध्यक्षता करते हुए संस्था की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने कार्यक्रम के प्रति विद्यार्थियों की गंभीरता की सराहना की तथा बताया कि सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से पूर्व विषय पर गहन शोध किया तथा सत्र के दौरान अपना पक्ष बहुत ही मजबूती से रखा। इस प्रकार की संवाद आधारित गतिविधियों से विद्यार्थियों में बोलने का कौशल तथा आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे वह अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सहजता से सामना कर सकता हैं।

Books of 15 children writers of Neerja Modi School have been published by Sojatiya Group.

Books of 15 children writers of Neerja Modi School have been published by Sojatiya Group.

सोजतिया ग्रुप की ओर से नीरजा मोदी स्कूल के 15 बाल लेखको की पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशक बीबुक्स ने रक्षित बिश्नोई की वेकेशंस विद फ्रेंड्स, सानिया शर्मा की गुड हैबिट्स एवं साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आध्या अग्रवाल की ड्रीम देट चेंज्ड माय माइंड, रिद्धिमा कौशिक की द जर्नी ऑफ द वे, कुलश्री शक्तावत की रिटर्न ऑफ द मून डिफेंडर्स, अनुष्का पानेरी की द फॉरगॉटन लाइट हाउस, मनादित्य सिंह झाला की द अनसीन टिकट एवं हिया पुरोहित की लिखी पेटल्स एंड व्हिस्पर नाम की पुस्तक प्रकाशित की गई है।

स्कूल डायरेक्टर साक्षी सोजतिया ने बताया कि इसी क्रम में राष्ट्रीय स्तर के प्रकाशक बुक अलूजा ने सिया बघेला की फेरी मैजिक, अंश वशिष्ठ की द डोर अंडर द लेक, दक्ष कुमावत की द रेड डेविल, रुद्राक्ष मोदी की द मैजिकल स्टोरीज ऑफ किड्स, निरवी माथुर की डी फ्लाइज एंड द हनी जार, युवराज निमावत की द स्टोरी ऑफ रोर एवं निवाश राठौड़ की लिखी द एशेज ऑफ द होलो नामक की पुस्तकें प्रकाशित की हैं। सभी पुस्तकें बिक्री के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हैं। संस्था के चेयरमैन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बाल लेखकों को शुभकामनाएं दी हैं।

Diwali Sneh Milan function organised at Neerja Modi run by Sojatia

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी में दिवाली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में आज दिवाली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के प्रबंधन सहित सभी शिक्षकवृंद व कर्मचारी मौजूद रहे तथा गीत व नृत्य प्रस्तुति का सभी ने भरपूर आनंद उठाया। समारोह में कई मनोरंजक गेम्स आयोजित किये जिनमे सभी ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया व विभिन्न खेलों के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। समारोह में संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं व उपहार दिए तथा अपने उद्बोधन में कहा कि यह दीप पर्व जिस प्रकार
प्रभावला
से हमें अंधकार से लड़ने का सामर्थ्य देता है, उसी प्रकार शिक्षक भी समाज में शिक्षा के प्रकाश को फैला कर अज्ञानता के अंधेरो को दूर कर राष्ट्र के स्वर्णिम भविष्य को सुनिश्चित करता है। समारोह में विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम में सबके उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि दीपमालिका की पुनीत व घनात्मक ऊर्जा को हम सभी अपने मन मस्तिष्क में धारण कर इसके माध्यम से राह में आने वाली ऋणात्मकता का पूर्ण आत्मविश्वास से सामना करें तथा शिक्षा द्वारा सामाजिक विकास में निरंतर योगदान दें।

Enthusiastic celebration of Dad's Day at Neerja Modi, Sojatia

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी में डेड्स डे का उत्साह पूर्ण आयोजन

उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में आज विद्यार्थियों के पिताओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने अपने पिताओं के साथ फायरलैस कुकिंग, गेम्स और डांस प्रतियोगिता जैसी कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें विशेष कर भारत के विभिन्न राज्यों के पकवान बनाए
प्रतिभागियों,
जिसका सभी अभिभावकों व आगंतुकों ने स्वाद चखा। इन गतिविधियों में बच्चों और उनके पिताओं के बीच का सहयोग और सामंजस्य देखते ही बनता था। कार्यक्रम में उदयपुर की प्रसिद्ध मीडिया इनफ्लुएंसर श्रीमती स्नेहा चढ्ढा भी मौजूद रही तथा उन्होंने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता एवं उत्साह पूर्ण भागीदारी हेतु सराहना की। कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के चेयरमेन
डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा अभिभावकों को उनकी सहभागिता हेतु धन्यवाद देते हुए कहा की विद्यालय में अभिभावकों के साथ इस प्रकार के कार्यक्रम करने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा आपसी सामंजस्य से शैक्षणिक नवाचार के द्वार खुलते हैं। कार्यक्रम में संस्था की निर्देशका साक्षी सोजतिया ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा सभी
प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है जिसमें अभिभावकों की भागीदारी हो, ऐसे कार्यक्रमों से विद्यालय को अभिभावकों से संवाद में सरलता रहती है जिससे उनके अनुभव का लाभ विद्यालय को सुझावों के माध्यम से मिलता है जिससे शैक्षणिक वातावरण के उन्नयन में तीव्रता आती है।

Neerja Modi first in Global Challenge Program

ग्लोबल चैलेंज कार्यक्रम में नीरजा मोदी प्रथम

उदयपुर | डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा आयोजित 18वां वाइल्ड विज्डम ग्लोबल चैलेंज का राजस्थान राज्य स्तरीय कार्यक्रम उदयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की मेजबानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था के चेयरमैन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों की उनके प्रयासों हेतु सराहना की तथा विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज के युग में पर्यावरण का संरक्षण एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है इसमें हर एक व्यक्ति को अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नीरजा मोदी स्कूल + उदयपुर की टीम प्रियांश महादेववाला एवं हिरल शर्मा रही।

Neerja Modi's Hiral Sharma and Priyansh Mahadevwala will represent Rajasthan at the zonal level.

नीरजा मोदी की हिरल शर्मा एवं प्रियांश महादेववाला जोनल स्तर पर करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व

उदयपुर। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा आयोजित 18वां वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज का राजस्थान राज्य स्तरीय कार्यक्रम उदयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की मेजबानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑफ के स्टेट कोऑर्डिनेटर अरुण सोनी ने बताया कि इस वर्ष राजस्थान के विभिन्न शहरों के विद्यालयों से लगभग 15,000 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विभिन्न चरणों को पार करते हुए राज्य स्तर पर चयनित टीमों ने भागीदारी इस प्रतियोगिता में भागीदारी की। सर्वप्रथम लिखित क्विज के आधार पर अंतिम पाँच टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा की, जिनमें से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम जोनल स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों की उनके प्रयासों हेतु सराहना की तथा

yasika (1)

नीरजा मोदी स्कूल की याशिका ने सीबीएसई वेस्ट जोन राइफल शूटिंग में लगातार दूसरे वर्ष भी जीता पदक

यशिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल की उदीयमान निशानेबाज यिशिका बंसीवाल ने सीबीएसई दिल्ली द्वारा संगम स्कूल भीलवाडा की मेजबानी में हाल ही में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन राइफल शूटिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। याशिका ने एयर पिस्टल कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर नेशनल लेवल के लिए क्वालीफाई किया है। ज्ञात रहे की गत वर्ष भी यशिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था व पदक प्राप्त करने की निरंतरता इस वर्ष भी जारी रखी। याशिका बंसीवाल की इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन डॉ महेंद्र सोजतिया ने शुभकामनाएं देते हुए कहा की याशिका की खेल के प्रति लगन वह निरंतर अभ्यास से यह उपलब्धि हासिल हुई है व आगे राष्ट्रीय स्तर पर भी वह अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी तथा कहा की विद्यालय

Neerja Modi's Navya tops school with (1)

Neerja Modi’s Navya tops school with 97.2%

Neerja Modi School celebrated its first CBSE board results after the declaration on May 13, 2025.

Class 12 topper Navya Sharma scored 97.2%, with 99 in English and 98 in Psychology. Other top scorers included Mehul Mali, Pragya Vaghela, Lakshita Inani, and Diya Ranka.

In Class 10, Tanishka Tahpuriya scored 92.4%, and Shailee Maurya 92%, with excellent subject-wise marks.

Chairman Dr. Mahendra Sojatia congratulated all students and credited the success to dedicated teaching and strong academic support.