nms-new

नीरजा मोदी स्कूल में संगम मॉडल यूनाइटेड नेशंस का भव्य समापन

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर में यंग गजट के सहयोग से आयोजित संगम मॉडल यूनाइटेड नेशंस का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए उत्कृष्ट संवाद एवं कूटनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के चेयरपर्सन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों के प्रयास की सराहना की तथा अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों ने गहन शोध, प्रभावी प्रस्तुति एवं संतुलित दृष्टिकोण का परिचय दिया है, जो एक राष्ट्र के नागरिक के बुनियादी कर्तव्य है। समापन समारोह की मुख्य अतिथि नंदिता सिंघल ने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच एवं वैश्विक दृष्टिकोण का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे मंचों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया । निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने कहा कि मॉडल यूनाइटेड नेशन के इस सत्र के सफल आयोजन ने विद्यार्थियों को न केवल अंतरराष्ट्रीय मंच की कार्यशैली से परिचित कराया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व एवं संवाद कौशल को भी सशक्त बनाया। समारोह में संस्था के सचिव डॉ. ध्रुव सोजतिया ने ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की । समारोह मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया, जिसमें यू एन आधारित छह कमेटियों में बेस्ट डेलीगेट के रूप में नायशा नागोरी, जीविषा पिट्टी, वायु जैन, लेखांश जैन व माहिका व्यास रही तथा हाई कमेंडेशन कुशाग्र सिंह चावड़ा, सकीना हिता, रीयांशी चौधरी, रावित कोठारी व दिव्यांश चंडालिया रहे। इसी प्रकार बेस्ट रिपोर्टर श्रद्धा शर्मा, बेस्ट फोटो जर्नलिस्ट कायरा राजपुरोहित, बेस्ट कैरीकेचर पद्मजा चौहान एवं अक्षिता सिंह रही ।
समापन समारोह में यंग बजट के फाउंडर विपुल शर्मा, संगम एमयूएन के अध्यक्ष अनुराग सिंह राव, सेक्रेटरी जनरल अनन्या मेहरोत्रा उपस्थित रहे। समारोह के पश्चात सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सचिव डॉ. ध्रुव सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों व अतिथियों को भीषण गर्मी के मददेनजर पक्षियों के बचाव हेतु परिंडे, चुग्गा पोट एवं बर्ड फीड भेंट की। जीव एवं पर्यावरण संरक्षण में ट्रस्ट की इस पहल हेतु सभी प्रतिभागियों ने सराहना की एवं ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया।

03

Sangam Model United Nations launches at Neerja Modi School: 300 youth to deliberate on global issues

सोजतिया ग्रुप द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में तीन दिवसीय ‘संगम मॉडल यूनाइटेड नेशंस’ शुरू हुआ। यंग गजट के सहयोग से आयोजित इस फेस्ट में शहर के विभिन्न स्कूलों के 300 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। संस्था के चेयरमैन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने प्रतिभागियों को यूएन के उद्देश्यों को समझकर निर्णायक समाधान निकालने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि वेदांता हिंदुस्तान जिंक की सीएसआर हेड अनुपम निधि रहीं। उन्होंने कहा कि धैर्य और गहन शोध के साथ अपनी बात रखना व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी है। स्कूल की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में संवाद कौशल और सामुदायिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता आती है। संगम मॉडल यूनाइटेड नेशंस के विपुल, अनुराग सिंह राव और लावण्या मेहरोत्रा के अनुसार, प्रतिभागी विभिन्न कमेटियों में अपने तर्क रखेंगे। फेस्ट में लाइव ऑर्केस्ट्रा जैसे मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे।

02

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी में अंतर सदनीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर अंतर सदनीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चारों सदनों के कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्गों के बीच जर्नी ऑफ लाइफ तथा एंड इविल थीम पर आधारित गुड नृत्य पेश कर विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का मन मोहनश लिया, जिसमें विशेष रूप से रामायण व मां कालीका से जुड़े प्रसंग रहे। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में पृथ्वी हाउस प्रथम, वायु व अग्नि हाउस संयुक्त रूप से के अवसर पर संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि नृत्य कला की एक महत्वपूर्ण विधा है तथा इसके माध्यम से व्यक्ति अपने कलात्मक पक्ष को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर सकता है। कार्यक्रम में संस्था के निर्देशिका साक्षी सोजतिया बताया की नृत्य एक उच्च कोटि की कला है जिसे विद्यालय में पारंगत प्रशिक्षकों द्वारा पूर्ण मनोयोग से सिखाया जाता है तथा सभी विद्यार्थी नृत्य को सीखने व प्रस्तुत करने में बहुत ही आनंदित होते हैं। कार्यक्रम में कोरियोग्राफर व एक्टर पूजा गौड़ व अनिता कुमारी ने निर्णयाक की भूमिका निभाई कौशल के गुरु साझा कर सभी का तथा सभी प्रतिभागियों से नृत्य उत्साहवर्धन किया ।

01

Sangam Model United Nations inaugurated at Neerja Modi School run by Sojatia

सोजतिया द्वारा संचालित UNHRC नीरणा मोदी स्कूल में आज तीन दिवसीय संगम मॉडल यूनास्टेड नेशंस का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ जिसमें शहर के जागरुक युवाओं के संगठन यंग गजट के संयोजन व नीरजा मोदी स्कूल की मेजवानी में उदयपुर के विभिन्न स्कूलों के तीन सौ अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उढाटन समारोह में संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने अपने संदेश में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए समारोह के सफलता की कामना की तथा सभी प्रतिभागियों को यूनाइटेड नेशंस के उद्देश्यों को भलीभाती समझ कर अपने विचारों के आदान-प्रदान को सहजता से कर किसी निर्णायक व सुदृढ़ समाधान से सभी का साक्षात्कार कराने की
प्रेरणा दी। कार्यक्रम में वेदांता हिंदुस्तान जिंक की सीएसआर हेड अनुपम निधि मुख्य अतिथि रही जिनका विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने उपरना पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया तथा अपने स्वागत उद्बोधन में प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते
हुए एक दूसरे के विचारों का सम्मान करने तथा स्वयं के विचारों को सुगमता से सभी के समक्ष रखने हेतु प्रेरित किया, साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रकार के वृहद कार्यक्रमो से विद्यार्थियों में सामुदायिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता, संवाद कौशल, कला एवं संस्कृति के संरक्षण,
कौशल एवं व्यक्तित्व विकास एवं सामुदायिक सेवा जैसे गुणो का विकास होता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुपम निधि ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह मंद व्यक्तित्व विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू हो सकता है यदि आप अपने विचार प्रस्तुत करने से
पहले धैर्य के साथ विषय में पूर्ण शोध के उपरांत अपनी प्रस्तुति दें साथ ही विश्व में गठित हो रही घटनाओं के पीछे के कारणों का गहनता से अध्ययन करें, साथ ही उन्होंने इस मंत्र को आपसी सहयोग व मेलजोल हेतु बहुत ही उत्कृष्ट बताया। कार्यक्रम में संगम एमयूएन के संस्थापक विपुल, अध्यक्ष अनुराग सिंह राव व सेक्रेटरी जनरल लावण्या मेहरोत्रा ने बताया कि इस तीन दिवसीय फेस्ट में उदयपुर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया है सभी प्रतिभागी विभिन्न कमेटियों में अपने-अपने पक्ष प्रस्तुत करेंगे तथा कमेटी के संयोजक, प्रतिभागियों के आपसी तर्क व विचारों के अनुसार अपने उद्देश्य तय करेंगे, साथ ही लाइव ऑर्केस्ट्रा व अन्य मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Prize distribution ceremony of Sojatia Cup Inter School Cricket Tournament held

नीरजा मोदी : सोजतिया कप इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में नीरजा मोदी सोजतिया कप इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। डॉ ध्रुव सोजतिया, सेक्रेटरी सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस कार्यक्रम में उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी मनोज चौधरी, पूर्व रणजी प्लेयर मुस्तान अमर, पूर्व इंडिया ए प्लेयर, रणजी खिलाड़ी व कोच निखिल डोरू विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे। पारितोषिक वितरण समारोह में अंडर 16 बॉयज सीपीएस 2 विजेता व सीपीएस 1 रनर अप रही, इसी प्रकार अंडर 18 गर्ल्स में विजेता सीपीएस स्कूल व रनर अप सेंट एंथोनी की टीम रही। टूर्नामेंट में अंडर 18 गर्ल्स मेंवूमेन ऑफ द मैच किंजल जयसवाल व प्रियांशी चौधरी, वूमेन ऑफ द सीरीज दृष्टि खोड़ा, बेस्ट बेटर प्रियांशी चौधरी, बेस्ट बॉलर लावण्या वेद, बेस्ट फील्डर किंजल जायसवाल रही। इसी प्रकार अंडर 16 बॉयज में समर सोलंकी मैन बेस्ट बैट्समैन, ध्रुव गोयल बेस्ट ऑफ द सीरीज, खुशवर्धन सिंह बॉलर व शौर्य आचार्य बेस्ट फील्डर रहे। सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी कोचों को भी स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में अपने संदेश में सभी विजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के चेयरपर्सन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि नीरजा मोदी ने सोजतिया कप, वंडर क्रिकेट एकेडमी के सहयोग से संपन्न इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया तथा भविष्य में भी विद्यालय इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा जिससे शहर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में संस्था की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा बताया कि यह इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 10 से 16 अप्रैल तक शहर के विभिन्न ग्राउंड्स पर आयोजित किए गए जिसमें खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए रणजी व अन्य प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलने वाले क्रिकेटर्स भी इन खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए मौजूद रहे तथा उन्हें क्रिकेट मे बेहतरीन प्रदर्शन हेतु मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में सभी विजेताओं को संबोधित करते हुए उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी मनोज चौधरी ने टूर्नामेंट की सफलता पर सभी सहयोगियों का आभार जताया तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया तथा क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बच्चों को निरंतर प्रयास व उन्नत तरीके उपयोग कर बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

Diwali Sneh Milan function organised at Neerja Modi run by Sojatia

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी में दिवाली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में आज दिवाली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के प्रबंधन सहित सभी शिक्षकवृंद व कर्मचारी मौजूद रहे तथा गीत व नृत्य प्रस्तुति का सभी ने भरपूर आनंद उठाया। समारोह में कई मनोरंजक गेम्स आयोजित किये जिनमे सभी ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया व विभिन्न खेलों के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। समारोह में संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं व उपहार दिए तथा अपने उद्बोधन में कहा कि यह दीप पर्व जिस प्रकार
प्रभावला
से हमें अंधकार से लड़ने का सामर्थ्य देता है, उसी प्रकार शिक्षक भी समाज में शिक्षा के प्रकाश को फैला कर अज्ञानता के अंधेरो को दूर कर राष्ट्र के स्वर्णिम भविष्य को सुनिश्चित करता है। समारोह में विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम में सबके उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि दीपमालिका की पुनीत व घनात्मक ऊर्जा को हम सभी अपने मन मस्तिष्क में धारण कर इसके माध्यम से राह में आने वाली ऋणात्मकता का पूर्ण आत्मविश्वास से सामना करें तथा शिक्षा द्वारा सामाजिक विकास में निरंतर योगदान दें।

Enthusiastic celebration of Dad's Day at Neerja Modi, Sojatia

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी में डेड्स डे का उत्साह पूर्ण आयोजन

उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में आज विद्यार्थियों के पिताओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने अपने पिताओं के साथ फायरलैस कुकिंग, गेम्स और डांस प्रतियोगिता जैसी कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें विशेष कर भारत के विभिन्न राज्यों के पकवान बनाए
प्रतिभागियों,
जिसका सभी अभिभावकों व आगंतुकों ने स्वाद चखा। इन गतिविधियों में बच्चों और उनके पिताओं के बीच का सहयोग और सामंजस्य देखते ही बनता था। कार्यक्रम में उदयपुर की प्रसिद्ध मीडिया इनफ्लुएंसर श्रीमती स्नेहा चढ्ढा भी मौजूद रही तथा उन्होंने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता एवं उत्साह पूर्ण भागीदारी हेतु सराहना की। कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के चेयरमेन
डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा अभिभावकों को उनकी सहभागिता हेतु धन्यवाद देते हुए कहा की विद्यालय में अभिभावकों के साथ इस प्रकार के कार्यक्रम करने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा आपसी सामंजस्य से शैक्षणिक नवाचार के द्वार खुलते हैं। कार्यक्रम में संस्था की निर्देशका साक्षी सोजतिया ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा सभी
प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है जिसमें अभिभावकों की भागीदारी हो, ऐसे कार्यक्रमों से विद्यालय को अभिभावकों से संवाद में सरलता रहती है जिससे उनके अनुभव का लाभ विद्यालय को सुझावों के माध्यम से मिलता है जिससे शैक्षणिक वातावरण के उन्नयन में तीव्रता आती है।

Neerja Modi first in Global Challenge Program

ग्लोबल चैलेंज कार्यक्रम में नीरजा मोदी प्रथम

उदयपुर | डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा आयोजित 18वां वाइल्ड विज्डम ग्लोबल चैलेंज का राजस्थान राज्य स्तरीय कार्यक्रम उदयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की मेजबानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था के चेयरमैन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों की उनके प्रयासों हेतु सराहना की तथा विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज के युग में पर्यावरण का संरक्षण एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है इसमें हर एक व्यक्ति को अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नीरजा मोदी स्कूल + उदयपुर की टीम प्रियांश महादेववाला एवं हिरल शर्मा रही।

Neerja Modi's Hiral Sharma and Priyansh Mahadevwala will represent Rajasthan at the zonal level.

नीरजा मोदी की हिरल शर्मा एवं प्रियांश महादेववाला जोनल स्तर पर करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व

उदयपुर। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा आयोजित 18वां वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज का राजस्थान राज्य स्तरीय कार्यक्रम उदयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की मेजबानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑफ के स्टेट कोऑर्डिनेटर अरुण सोनी ने बताया कि इस वर्ष राजस्थान के विभिन्न शहरों के विद्यालयों से लगभग 15,000 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विभिन्न चरणों को पार करते हुए राज्य स्तर पर चयनित टीमों ने भागीदारी इस प्रतियोगिता में भागीदारी की। सर्वप्रथम लिखित क्विज के आधार पर अंतिम पाँच टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा की, जिनमें से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम जोनल स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों की उनके प्रयासों हेतु सराहना की तथा

Neerja Modi's Navya tops school with (1)

Neerja Modi’s Navya tops school with 97.2%

Neerja Modi School celebrated its first CBSE board results after the declaration on May 13, 2025.

Class 12 topper Navya Sharma scored 97.2%, with 99 in English and 98 in Psychology. Other top scorers included Mehul Mali, Pragya Vaghela, Lakshita Inani, and Diya Ranka.

In Class 10, Tanishka Tahpuriya scored 92.4%, and Shailee Maurya 92%, with excellent subject-wise marks.

Chairman Dr. Mahendra Sojatia congratulated all students and credited the success to dedicated teaching and strong academic support.