केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं के बोर्ड के परीक्षा परिणाम में सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर के होनहारो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम प्राप्त किया। संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस वर्ष भी विद्यालय का दसवीं बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा है तथा सभी विषयों के औसत मे गुणात्मक वृद्धि प्रदर्शित हुई है। जिसमें विद्यालय के तेजस घग्गर ने 96.2 प्रतिशत, किनीशा श्रीमाली व प्रीशा गुलाटी ने 95 प्रतिशत, साथ ही प्रीशा गुलाटी परीक्षा ने फ्रेंच में 100/100 अंक प्राप्त किये। इसी प्रकार दिविषा जैन व किशीका श्रीमाली ने भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा बताया कि विद्यालय में अनुभवी शिक्षक, संतुलित पाठ्यक्रम व अभिभावकों का विद्यालय के प्रति अपार विश्वास ही इस परिणाम का आधार है, विद्यालय इस उत्कृष्टता को बनाए रखने के लिए संकल्प बद्ध है।
