02

Neerja Modi- Sojatia Cup Inter School Cricket Tournament inaugurated with great fanfare

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में नीरजा मोदी -सोजतिया कप इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ समारोह संस्था के चेयरपर्सन डॉ. महेंद्र सोजतिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी मनोज चौधरी के मुख्य आथित्य एवं रणजी खिलाड़ी अनिरुद्ध सिंह चौहान एवं सौरभ चौहान की मौजूदगी में टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया गया तथा अतिथियों ने सभी टीमों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के चेयरपर्सन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि नीरजा मोदी- सोजतिया कप, वंडर क्रिकेट एकेडमी के सहयोग से होने वाले अंडर 16 बॉयज व अंडर 18 गर्ल्स वर्ग के टूर्नामेंट मे उदयपुर के विद्यालयों की टीमें भाग ले रही है। कार्यक्रम में संस्था की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा बताया कि यह इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 15 अप्रैल तक शहर के विभिन्न ग्राउंड्स पर आयोजित होंगे जिसमें खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए रणजी वह अन्य प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलने वाले क्रिकेटर्स मौजूद रहेंगे जिससे इन बच्चों को अपने खेल में उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी मनोज चौधरी ने बताया की क्रिकेट में करियर की अपार संभावनाएं हैं तथा इस खेल में अभ्यास के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है जिसमें सभी खिलाड़ियों को उन्हीं से मार्गदर्शन लेना चाहिए जिन्होंने इस क्षेत्र में अपना नाम कमाया है। कार्यक्रम में सभी अतिथियों व कोचो का सम्मान किया गया तथा टूर्नामेंट की सारणी को जारी किया गया।

Tags: No tags

Comments are closed.