nms-new

नीरजा मोदी स्कूल में संगम मॉडल यूनाइटेड नेशंस का भव्य समापन

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर में यंग गजट के सहयोग से आयोजित संगम मॉडल यूनाइटेड नेशंस का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए उत्कृष्ट संवाद एवं कूटनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के चेयरपर्सन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों के प्रयास की सराहना की तथा अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों ने गहन शोध, प्रभावी प्रस्तुति एवं संतुलित दृष्टिकोण का परिचय दिया है, जो एक राष्ट्र के नागरिक के बुनियादी कर्तव्य है। समापन समारोह की मुख्य अतिथि नंदिता सिंघल ने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच एवं वैश्विक दृष्टिकोण का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे मंचों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया । निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने कहा कि मॉडल यूनाइटेड नेशन के इस सत्र के सफल आयोजन ने विद्यार्थियों को न केवल अंतरराष्ट्रीय मंच की कार्यशैली से परिचित कराया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व एवं संवाद कौशल को भी सशक्त बनाया। समारोह में संस्था के सचिव डॉ. ध्रुव सोजतिया ने ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की । समारोह मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया, जिसमें यू एन आधारित छह कमेटियों में बेस्ट डेलीगेट के रूप में नायशा नागोरी, जीविषा पिट्टी, वायु जैन, लेखांश जैन व माहिका व्यास रही तथा हाई कमेंडेशन कुशाग्र सिंह चावड़ा, सकीना हिता, रीयांशी चौधरी, रावित कोठारी व दिव्यांश चंडालिया रहे। इसी प्रकार बेस्ट रिपोर्टर श्रद्धा शर्मा, बेस्ट फोटो जर्नलिस्ट कायरा राजपुरोहित, बेस्ट कैरीकेचर पद्मजा चौहान एवं अक्षिता सिंह रही ।
समापन समारोह में यंग बजट के फाउंडर विपुल शर्मा, संगम एमयूएन के अध्यक्ष अनुराग सिंह राव, सेक्रेटरी जनरल अनन्या मेहरोत्रा उपस्थित रहे। समारोह के पश्चात सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सचिव डॉ. ध्रुव सोजतिया ने सभी प्रतिभागियों व अतिथियों को भीषण गर्मी के मददेनजर पक्षियों के बचाव हेतु परिंडे, चुग्गा पोट एवं बर्ड फीड भेंट की। जीव एवं पर्यावरण संरक्षण में ट्रस्ट की इस पहल हेतु सभी प्रतिभागियों ने सराहना की एवं ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags: No tags

Comments are closed.