Grand finale of the 70th District Level Roller Skating Competition hosted by Neerja Modi School

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल की मेजबानी में 70वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल की मेजबानी में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट 2026- 27- अंडर 14, 17 एवं 19 छात्र- छात्रा का समापन समारोह जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी विजेताओं को मेडल व ट्राफियां वितरित की गई साथ ही सभी ऑफिशियल्स को भी सम्मानित किया गया। चार दिवसीय रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट की सभी प्रतियोगिताएं महाराणा प्रताप खेलगांव स्थित रिंक में संपन्न कराई गई जिसमें उदयपुर जिले के रोलर स्केटरों ने सभी वर्गों व श्रेणियां जिसमें क्वॉड एंड इनलाइन, रोलर स्केटिंग में 500 + ष्ठ रेस , 1000 मीटर रेस, इन लाइन वन लेप रोड रेस, रोड़ रेस 2000/3000 मीटर आदि प्रतियोगिताओं में स्केटरों ने अपना दमखम दिखाते हुए पदक अपने नाम किये। रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी व विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने अपने संदेश में कहा इस सत्र में अधिक संख्या में खिलाड़ियों का इस खेल मे भाग लेना निश्चित ही इस खेल के प्रति उनकी रुचि को दर्शाता है तथा उनके प्रदर्शन को देखते हुए जिले के सभी विजेता निश्चित रूप से राज्य में भी अपना नाम रोशन करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. महेश पालीवाल ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । संस्था की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने टूर्नामेंट की सफलता पर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा अपने संदेश में कहा की विद्यालय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है साथ ही विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों के बढ़ती भागीदारी व उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी विद्यार्थियों में उत्साह है जिसमें नीरजा मोदी स्कूल के अयांश परिहार एवं अंशुमान सिंह तंवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम की सफलता मे दिलीप सिंह सारंगदेवोत, जिला अध्यक्ष प्रबोधक संघ, अब्दुल गनी, ब्लॉक अध्यक्ष शारीरिक शिक्षक संघ, कैलाश जोशी वरिष्ठ स्केटिंग कोच, डा. मणी भटनागर, मेजबान विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष कुलदीप खटीक, स्केटिंग कोच कमलेंद्र सिंह सूद, युवराज सिंह चारण, नरेंद्र गुर्जर व सलोनी पटेल का सहयोग रहा।

Tags: No tags

Comments are closed.