सोजतिया द्वारा संचालित UNHRC नीरणा मोदी स्कूल में आज तीन दिवसीय संगम मॉडल यूनास्टेड नेशंस का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ जिसमें शहर के जागरुक युवाओं के संगठन यंग गजट के संयोजन व नीरजा मोदी स्कूल की मेजवानी में उदयपुर के विभिन्न स्कूलों के तीन सौ अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उढाटन समारोह में संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने अपने संदेश में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए समारोह के सफलता की कामना की तथा सभी प्रतिभागियों को यूनाइटेड नेशंस के उद्देश्यों को भलीभाती समझ कर अपने विचारों के आदान-प्रदान को सहजता से कर किसी निर्णायक व सुदृढ़ समाधान से सभी का साक्षात्कार कराने की
प्रेरणा दी। कार्यक्रम में वेदांता हिंदुस्तान जिंक की सीएसआर हेड अनुपम निधि मुख्य अतिथि रही जिनका विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने उपरना पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया तथा अपने स्वागत उद्बोधन में प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते
हुए एक दूसरे के विचारों का सम्मान करने तथा स्वयं के विचारों को सुगमता से सभी के समक्ष रखने हेतु प्रेरित किया, साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रकार के वृहद कार्यक्रमो से विद्यार्थियों में सामुदायिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता, संवाद कौशल, कला एवं संस्कृति के संरक्षण,
कौशल एवं व्यक्तित्व विकास एवं सामुदायिक सेवा जैसे गुणो का विकास होता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुपम निधि ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह मंद व्यक्तित्व विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू हो सकता है यदि आप अपने विचार प्रस्तुत करने से
पहले धैर्य के साथ विषय में पूर्ण शोध के उपरांत अपनी प्रस्तुति दें साथ ही विश्व में गठित हो रही घटनाओं के पीछे के कारणों का गहनता से अध्ययन करें, साथ ही उन्होंने इस मंत्र को आपसी सहयोग व मेलजोल हेतु बहुत ही उत्कृष्ट बताया। कार्यक्रम में संगम एमयूएन के संस्थापक विपुल, अध्यक्ष अनुराग सिंह राव व सेक्रेटरी जनरल लावण्या मेहरोत्रा ने बताया कि इस तीन दिवसीय फेस्ट में उदयपुर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया है सभी प्रतिभागी विभिन्न कमेटियों में अपने-अपने पक्ष प्रस्तुत करेंगे तथा कमेटी के संयोजक, प्रतिभागियों के आपसी तर्क व विचारों के अनुसार अपने उद्देश्य तय करेंगे, साथ ही लाइव ऑर्केस्ट्रा व अन्य मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
