03

Sangam Model United Nations launches at Neerja Modi School: 300 youth to deliberate on global issues

सोजतिया ग्रुप द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में तीन दिवसीय ‘संगम मॉडल यूनाइटेड नेशंस’ शुरू हुआ। यंग गजट के सहयोग से आयोजित इस फेस्ट में शहर के विभिन्न स्कूलों के 300 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। संस्था के चेयरमैन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने प्रतिभागियों को यूएन के उद्देश्यों को समझकर निर्णायक समाधान निकालने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि वेदांता हिंदुस्तान जिंक की सीएसआर हेड अनुपम निधि रहीं। उन्होंने कहा कि धैर्य और गहन शोध के साथ अपनी बात रखना व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी है। स्कूल की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में संवाद कौशल और सामुदायिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता आती है। संगम मॉडल यूनाइटेड नेशंस के विपुल, अनुराग सिंह राव और लावण्या मेहरोत्रा के अनुसार, प्रतिभागी विभिन्न कमेटियों में अपने तर्क रखेंगे। फेस्ट में लाइव ऑर्केस्ट्रा जैसे मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे।

Tags: No tags

Comments are closed.