nms02

सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट इस वर्ष भी बांटेगा 10000 परिंडे व चुग्गा पोट्स, नीरजा मोदी के 1100 विद्यार्थियों ने लिया पक्षियों को बचाने का संकल्प

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर में आज गत वर्ष की भांति सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक हजार से अधिक परिडे, चुग्गा पॉट व चुग्गा पैक वितरित किये गये। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकगणों को प्रेरित करते हुए अपने उद्बोधन में की पर्यावरण के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए हम सभी को इसके संरक्षण हेतु जो कुछ प्रयास कर सकते हैं वह अवश्य करने चाहिए, जिसमें सबसे सरल कार्य भीषण गर्मी में पक्षियों हेतु जल के परिंडे व भोजन की व्यवस्था है। इस पुनीत कार्य हेतु उन्होंने सभी को जागरूक किया तथा शपथ दिलाते हुए पावन आह्वान किया कि वह इस संकल्प की निरंतरता को बनाए रखें। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी विद्यार्थियों ने खासा उत्साह दिखाया तथा एक स्वर में इस प्रकल्प को स्वयं करने तथा दूसरों को भी साथ लेने की प्रतिज्ञा दोहरायी। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया, सीईओ रीना सोजतिया व निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को किट बांटे तथा विद्यालय परिसर में भी विद्यार्थियों के साथ पेड़ों पर जगह-जगह परिंडे टांग कर उनमें जल भरा, साथ ही चुग्गा पाट भी लगाए, जिससे विद्यार्थियों ने इन्हें उपयोग में लेने के तरीकों को समझा तथा कार्यक्रम की गंभीरता को आत्मसात किया।

Tags: No tags

Comments are closed.